Technical Services Hindi me.

Wednesday 5 October 2022

Chiranjeevi Yojana (2024)

 Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 2022 Rajasthan चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ , योजना से क्यों जुड़ना जरुरी, कैसे आवेदन करे, और क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए



मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का परिचय

 

  • वर्ष 2021 - 22 के बजट घोषणा की अनुपालना में "यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज" लागु करने की अभिनव पहल |
  • 1 मई 2021 को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना "Rajasthan Chiranjeevi Swasthy Bima Yojana 2022 की शरुआत की गई |
  • इस योजना में परिवार के सभी सदस्य को लाभ मिलेगा |

 

 वर्तमान समय में बीमारियों का प्रभाव बहुत ज्यादा और तेजी से बड रहा है   ऐसे  में आम पब्लिक का स्वास्थ्य का ख्याल केंद्र  सरकार  और राज्य सरकार दोनों की जिम्मेदारी बनती है 


Mukhymantri Chiranjeevi Swasthy Bima Yojana 2022 के अंतर्गत राज्य के नागरिको को छोटी से छोटी बीमारी और बड़ी से बड़ी गंभीर बीमारी का निःशुल्क फ्री में इलाज किया जा रहा है मुख्यमंत्री  चिरंजीवी योजना के तहत तक़रीबन 1633 हेल्थ पैकज  शामिल किया गया है यह सभी हेल्थ पैकज राजकीय चिकित्सालय और निजी चिकित्सालय तथा केन्द्र सरकार द्वारा  संचालित चिकित्सालय में निशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा | 

 चलो आपको इसके बार में और जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022  के अंतर्गत योजना के लिये  कैसे आवेदन कर सकते है? चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की विशेषताए और लाभ क्या है? चिरंजीवी स्वाथ्य बीमा योजना में पात्रता?और आवश्यक दस्तावेज डॉक्यूमेंट और योजना में आवेदन कहा से और कैसे करे जानकारी के लिये  पूरा पढ़े | 

 10 . अध्यक्ष महोदय सदन को जानकर प्रसन्ता होगी की आगामी वर्ष से हम 3 हजार 500 करोड़ रूपये  की लगत से देश में पहली बार हमारे प्रदेश में 'Universal Health Coverage' लागु करेंगे | इसका मतलब है की राज्य के प्रत्यके परिवार को 5 लाख रूपये की चिकित्सा बीमा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी | इस प्रकार , आयुष्मान भारत-महात्मा गाँधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के NFSA एवं SECC परिवारों के साथ-साथ समस्त संविदाकर्मियों ,लघु एवं सीमान्त किसानो को निःशुल्क  तथा अन्य परिवारों को बीमा प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि  (अर्थात लगभग 850 रूपये वार्षिक खर्च पर ) सरकारी व् निजी चिकित्सा संस्थानो में केशलेस इलाज हेतु 5 लाख रूपये तक की वार्षिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी  | 


चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 में लाभार्थीयो के श्रेणियां 

  •  राष्ट्रीय खाध सुरक्षा अधिनियम यानि 1 रू या  2 रू किलो  राशन लेने वाले परिवार |
  • सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवार | 
  • कोविड-19 निराश्रित परिवार | 
  • लघु एवं सीमान्त कृषक, यानि 2 हैक्टर  तक कृषि  भूमि वाले परिवार | 
  • विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदाकार्मिक | 
  • राज्य के अन्य समस्त परिवार जो 850 रु का भुगतान कर योजना से जुड़ सकते है 

 

संविदाकर्मियों  में सम्मिलित परिवार --

  • सभी मानदेयकर्मी  यथा होम गार्ड , आशा , पंचायत सहायक , पैराटीचर्स , आंगनवाड़ी कार्मिक आदि | 
  • सीधे संविदा पर कार्यरत कार्मिक | 
  • प्लेसमेंट एजेंसी से लगे कार्मिक | 

"सरकारी कर्मचारियों  / पेंशनर्स  के लिए अलग से प्रावधान है उन्हें इस योजना में जोड़ने की आवश्यकता नहीं है "

 

 Mukhymantri Chiranjeevi Swasthy Bima Yojana 2022 योजना से जुड़ना क्यों जरुरी है ?

  •  निजी क्षेत्र में रु 10 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा का वार्षिक प्रीमियम लागत  रु  50,000 /- से अधिक | 
  • गंभीर बीमारियों के उपचार पर निजी अस्पतालों में औसत खर्च -
      • गुर्दा प्रत्यारोपण - रु 10  लाख से अधिक 
      • लिवर प्रत्यारोपण - रु 14 लाख से अधिक 
      • कैंसर का इलाज -रु  4 लाख से अधिक 
      • हीमोडायलिसिस -रु 3000 से 4000 प्रति विजिट (8 से 10 विजिट प्रति माह आजीवन )
      • हार्ट के छल्ले की सर्जरी - रू 1 से 2 लाख 
      • हार्ट की बायपास सर्जरी -रु 2 से 3 लाख 
      • घुटने / कूल्हे की  हड्ड़ी बदलना -रु 2 लाख

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 2022 के तहत समस्त गंभीर बीमारियों का इस योजना में निःशुल्क इलाज |  

 

 Mukhymantri Chiranjeevi Swasthy Bima Yojana 2022 योजना में देय लाभ 

  • 10 लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार प्रतिवर्ष (हर साल ) प्रति परिवार को दिया जायेगा | 
  •  मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकृत  परिवार को दुर्घटना में मृत्यु अथवा पूर्ण स्थाई अपंगता की स्थिति में 5 लाख रूपये तक का दुर्घटना कवर भी दिया जायेगा | 
  • योजना के अंतर्गत 1633 प्रकार की बीमारियों के पैकेज उपलब्ध है | 
  • उपचार का समस्त व्यय पैकेज में सम्मलित है | 
  • परिवार के योजना में पंजीकृत से पहले की सभी बीमारियां कवर है | 
  • मरीज के अस्पताल में भर्ती के 5 दिन पहले और डिस्चार्ज के बाद के 15 दिन तक की दवाइयों का खर्च चयनित पैकेज की राशि में शामिल है | 
 
 Mukhymantri Chiranjeevi Durghatna Bima Policy मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा पॉलिसी क्या है जानकारी

 

 मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत  वे सभी परिवार बीमित माने जायेंगे  जो मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीमित होंगे | दुर्घटना दिनांक को मुक्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत  बीमित सभी परिवार इस दुर्घटना योजना के तहत  पात्र  होंगे  | पॉलिसी  के तहत बीमा कवर निम्न प्रकार उपलब्ध है -

क्र.सं.

दुर्घटना में हुई मृत्यू / क्षति

दुर्घटना पर देय लाभ

1

दुर्घटना में मृत्यू हो जाने पर

5 लाख रूपये

2

दुर्घटना में दोनों हाथो या पैरो या आँखों अथवा एक हाथ एवं एक पैर या एक हाथ एवं एक आँख या एक पैर एवं एक आंख की पूर्ण क्षति (पार्थक्य होने/इन अंगो के पूर्णत: निष्क्रिय होने पर)

3 लाख रूपये

3

दुर्घटना में हाथ / पैर/ आंख की पूर्ण क्षति पर(पार्थक्य होने / इन अंगो के पूर्णत: निष्क्रिय होने पर

1.5 लाख रूपये


 

 


 Mukhymantri Chiranjeevi Swasthy Bima Yojana फायदा or लाभ

  •  योजना के अंतर्गत  कॉक्लियर इंप्लांट , बोन मेरो  ट्रांसप्लांट , किडनी ट्रांसप्लांट , हार्ट  ट्रांसप्लांट , जैसे महंगे इलाज एवं कोविड - 19 , म्युकरमायकोसिस , डायलिसिस आदि का इलाज  भी राज्य सरकार द्वारा देय | 
  •  परिवार के आकर एवं आयु  की  कोई सीमा नहीं | 
  • एक वर्ष तक के शिशु  बिना परिवार कार्ड में नाम के भी  योजना में कवर है |  
  • 5 वर्ष तक के बालक  बायोमेट्रिक  वेरिफिकेशन से छूट | 
 
Mukhymantri Chiranjeevi Swasthy Bima Yojana का लाभ कहा मिलेगा  
  •  योजना का लाभ केवल राजस्थान के निवासियों के लिये  है 
  • राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उच्च स्तर के सरकारी अस्पतालों में लाभ देय है | 
  • योजना में पैनलबद्ध निजी अस्पतालों में भी योजना का लाभ देय |  
 
अब आपने अगर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण नहीं  करवाया हुआ है तो जानकारी को आखरी तक पढ़े और अधूरी जानकारी न रखे 
Mukhymantri Chiranjeevi Swasthy Bima Yojana Registration योजना में पंजीकरण कैसे होगा  
  • NFSA और SECC 2011 के परिवारों को पंजीकरण नहीं करवाना है | यह परिवार योजना में स्वत अपने आप सम्मिलित है | 
  • बाकि  सभी श्रेणियों  के परिवारों  के  लिये पंजीकरण करना जरुरी है | 
  • पंजीकरण  के लिए व्यक्ति स्वयं  ऑनलाइन या ईमित्र केंद्र  पर जाकर  है | 
  • ईमित्र केंद्र पर पंजीकरण का समस्त शुल्क सरकार द्वारा दिया जायेगा ईमित्र वाले को अथार्त पंजीकरण पूर्णतया निःशुल्क है |   
  • योजना में पंजीकरण  लिये जन आधार कार्ड संख्या  / जन आधार की पंजीयन रसीद नंबर की आवश्यकता | 
      दोस्तों अगर आपका जन आधार कार्ड  नहीं बना हुआ है तो परेशान न होवे इसके लिए सरकार ने बहुत अच्छी सुविधा कर  रखी है चलिये  दोस्तों आपको जन आधार कार्ड कैसे और  कहा से बनाया जाता है -
Jan Aadhar Card Registration Online जनआधार कार्ड में पंजीकरण 
  1. परिवार स्वयं की SSO ID बना कर अपने परिवार का जन आधार कार्ड बना सकता है 
  2. जन आधार कार्ड बनाने के लिए ई-मित्र  केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड,बैंक पासबुक सभी सदस्य को फोटो और एजुकेशन से सम्बंधित डाक्यूमेंट्स और जरुरी कागजात लेकर जावे और निशुल्क बनवा लेवे | 
  3. जन आधार कार्ड पंजीयन संख्या या रसीद संख्या जनरेट होने के बाद इस योजना में रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण करवाया जा सकता है | 
  4. जन आधार कार्ड  बनवाने के लिए आवश्यक और जरुरी दस्तावेज -
    1. बैंक अकाउंट संख्या या फोटो कॉपी 
    2. सभी सदस्य के आधार कार्ड या कम से कम दो सदस्य के | 
    3. सभी सदस्यों के पासपोर्ट साइज फोटो | 
 

   Chiranjeevi Swasthy Bima Yojana लाभार्थी  के ध्यान में रखने के लिए जरुरी जानकारी 

- अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती के समय समय अपना जन आधार कार्ड /जन आधार पंजीकरण की रसीद    संख्या /चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा की पॉलिसी चिरंजीवी काउंटर पर आवश्यक रूप से उपलब्ध या जमा करवावे | 

 

- योजना में निर्धारित पैकेज  के लिये पूरा इलाज कैशलेस है अत : भर्ती के समय मरीज को किसी भी प्रकार का पैसा जमा नहीं करवाना होगा | 

 

- अस्पताल केवल उन्ही विशेषज्ञताओं  में निःशुल्क उपचार दे सकेंगे जिसके लिये योजनान्तर्गत  उन्हें अनुमत किया गया है | 

 

- सम्बन्ध अस्पताल द्वारा उपचार के लिये मना  करने पर टोल फ्री नंबर 181 पर संपर्क करे | 

 


No comments:

Post a Comment

हमारा उदेश्य

इस वेबसाइट पर जो भी पोस्ट किया जाता है वो इन्टरनेट न्यूज़ पेपर और फील्ड से सर्वे करके आप को यह सभी जानकारी बताई जाती है | आप को हमरे द्वारा सुचना या किसी भी प्रकार की टेक्निकल या नॉन टेक्निकल जानकारी या सहायता चाहिए हो तो आप हमें Contact या Comments कर सकते हो |

"दोस्तों आप अपने बिज़नस और सर्विस के बारे में भी हमारे इस वेब पोर्टल पर शेयर कर सकते हो"