Technical Services Hindi me.

Thursday 13 June 2019

राजस्थान नई राशन कार्ड लिस्ट |APL/BPL/AAY|Rajasthan New Ration Card List

राजस्थान नई  राशन कार्ड लिस्ट |APL/BPL/AAY|Rajasthan New Ration Card List


राज्य सरकार के द्वारा राजस्थान न्यू राशन कार्ड लिस्ट (Rajasthan New Ration Card List) को जारी किया गया है| जिन नागरिकों ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह व्यक्ति खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग (Food And Civil Supplies Department) की सूची में अपना नाम देख सकते हैं|



इसमें गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के परिवारों के लिए सूची को सार्वजनिक बना दिया है| इसमें एपीएल(APL), बीपीएल(BPL) तथा अंतोदय(AAY) की लिस्ट को जारी किया है| इसमें सरकार के द्वारा उचित मूल्य पर राशन प्रदान किया जाता है ताकि गरीब परिवार के लोग इसका लाभ उठा सकें|

राजस्थान न्यू राशन कार्ड लिस्ट (Rajasthan New Ration Card List) में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया नीचे दी गई है| इसमें नए आवेदन कर्ता के लिए जरूरी दस्तावेजों का वर्णन भी किया गया है तथा आप इसे ऑनलाइन भी जमा करवा सकते है|

Documents For Rajasthan Ration Card |राजस्थान राशन कार्ड के जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड|
  • पैन कार्ड|
  • जाति प्रमाण पत्र|
  • आय प्रमाण पत्र|
  • बिजली का बिल
  • पानी का बिल|
  • पासपोर्ट साइज फोटो|
  • बैंक पासबुक|

राजस्थान न्यू राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोजें


  • सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आप इस http://food.raj.nic.in/ वेबसाइट पर भी जा सकते हैं|
  • सीधे वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
Rajasthan Ration card new list

  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा|
  • इसमें आपको “राशन कार्ड रिपोर्ट” पर जाना होगा जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है|
  • अब “जिलेवार राशन कार्ड विवरण” पर क्लिक करें|
  • इसमें आपको अपने जिले के अनुसार ग्रामीण या शहरी वर्ग को चुने|
  • ग्रामीण क्षेत्रों के लिए :-  ब्लॉक का नाम, गांव का नाम, पंचायत का नाम, FPS नाम का चुनाव करें|
  • शहरी क्षेत्रों के लिए :-  नगर पालिका का नाम, वार्ड नंबर, FPS नंबर को चयनित करें|
  • इस तरह उम्मीदवार अपना नाम सूची में देख सकता है|
  • राजस्थान राशन कार्ड में संशोधन के लिए :- यहां क्लिक करें|
  • राजस्थान राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड करने के लिए :- यहां क्लिक करें|
  • राशन कार्ड की स्थिति जानने के लिए :- यहां क्लिक करें|
अधिक जानकारी तथा सहायता के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट(Official Website) http://food.raj.nic.in/पर भी जा सकते हैं|

No comments:

Post a Comment

हमारा उदेश्य

इस वेबसाइट पर जो भी पोस्ट किया जाता है वो इन्टरनेट न्यूज़ पेपर और फील्ड से सर्वे करके आप को यह सभी जानकारी बताई जाती है | आप को हमरे द्वारा सुचना या किसी भी प्रकार की टेक्निकल या नॉन टेक्निकल जानकारी या सहायता चाहिए हो तो आप हमें Contact या Comments कर सकते हो |

"दोस्तों आप अपने बिज़नस और सर्विस के बारे में भी हमारे इस वेब पोर्टल पर शेयर कर सकते हो"